एनशॉर्ट्स
Indian Army Trishul Exercise: 2-2 मोर्चों पर एक साथ लड़ने की बड़ी तैयारी कर रही सेना, भारत के 'त्रिशूल' से घबराया पाकिस्तान
पाकिस्तान की सीमा से सटे गुजरात के सर क्रीक और राजस्थान के थार रेगिस्तान में चल रही बड़ी ट्राई-सर्विस एक्सरसाइज त्रिशूल के साथ भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर भी एक साथ दो अहम युद्धाभ्यास शुरू कर दिए हैं. इसका उद्देश्य एक साथ टू-फ्रंट यानी दो-दो मोर्चों पर सैन्य तैयारियों को तेज करना है. भारतीय सेना की स्पियर कोर (3 कोर) ने अरुणाचल प्रदेश में 'पूर्वी प्रचंड प्रहार' नाम से एक्सरसाइज शुरू की है. स्पियर कोर ने इस एक्सरसाइज का वीडियो जारी कर बताया कि नदियों से लेकर पहाड़ों तक और आसमान तक में प्रचंड प्रहार एक्सरसाइज की गड़गड़ाहट सुनी जा सकती है, क्योंकि इस युद्धाभ्यास में अरुणाचल प्रदेश के हाई ऑल्टिट्यूड यानी ऊंचाई वाले इलाकों में थलसेना के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना एक साथ साझा एक्सरसाइज कर रही हैं. एक्सरसाइज में आर्टलरी (तोप) और ड्रोन वॉरफेयर पर जोरसेना के मुताबिक, पूर्वी प्रचंड प्रहार में कैलिब्रेटेड फायरपावर, सिनर्जी (सहयोग) और ट्राई-सर्विस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।