एनशॉर्ट्स
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 5 घंटों में दो बार आया भयानक भूकंप; रिक्टर स्केल पर 6.3 थी तीव्रता
अफगानिस्तान में रविवार देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. यहां पांच घंटों में दो बार जोरदार भूकंप आया है, जिसके बाद लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 थी, जबकि दूसरा भूकंप बहुत जोरदार था, उसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है. यह भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए भूकंप के दो महीने बाद आया है, जिसमें कई लोग मारे गए थे. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12:59 बजे (20:29 GMT) हिंदू कुश क्षेत्र के मज़ार-ए-शरीफ़ शहर के पास खोल्म में 28 किलोमीटर (17 मील) की गहराई पर आया. राजधानी काबुल स्थित एएफपी समाचार एजेंसी के संवाददाताओं ने भी भूकंप के झटके महसूस किए. कब-कब महसूस हुए थे भूकंप के झटके? भारतीय एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पहला भूकंप रविवार (2 नवंबर, 2026 ) की
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।