एनशॉर्ट्स
Women World Cup 2025: 'इंडिया की लड़कियां…', महिला विश्वकप में भारत की जीत पर रोया पाकिस्तान, जानें क्या बोला?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप अपने नाम किया. नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में रविवार (2 नवंबर 2025) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 52 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा जमाया. इस मौके पर देश ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से भी रिएक्शन सामने आए. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज रजा ने एक वीडियो में कहा, 'भारत ने फिर से दिखाया कि वो क्यों इतनी बड़ी टीम है क्योंकि कॉम्बिनेशन सॉलिड है. उनका परफॉर्मेंस सॉलिड है. वे लोग रिलैक्स रहे. ये नहीं था कि कोई डेस्पेरेट सिचुएशन थी. यह भारत की एक बहुत बड़ी बात सामने आती है. वे लोग एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय कर रहे हैं और रिजल्ट्स देख लें आपके सामने है. ये किसी भी यंगस्टर के लिए सीखने की बात है कि आप जिस वजह से क्रिकेट खेलते हैं वो मत भूलें.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।