एनशॉर्ट्स
'Are we still dreaming', स्मृति-जेमिमा ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ होटल से शेयर की पहली फोटो
Smriti-Jemimah With World Cup Trophy: भारत ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब हासिल कर लिया है. वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची थी. सेमीफाइनल जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की आंखों में खुशी के आंसू थे. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में मिली जीत ने भारत के फाइनल जीतने की उम्मीदें बढ़ा दीं. लेकिन फाइनल जीतने के बाद भी टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना और स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज अभी भी भारत का वर्ल्ड चैंपियन बनना किसी सपने से कम नहीं लग रहा. स्मृति-जेमिमा ने ट्रॉफी के साथ शेयर की फोटो वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना रही. वहीं जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से सेमीफाइनल में आई ऐतिहासिक पारी ने टीम को फाइनल में पहुंचाया. भारत की जीत के बाद आज
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।