एनशॉर्ट्स
फाइनल में इतिहास रचने से चूकीं शेफाली वर्मा, वर्ल्ड कप में अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
ICC Women's World Cup 2025 Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेली जा रहा है. टीम इंडिया की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा फाइनल में भले ही अपने शतक लगाने से चूक गईं, लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शेफाली ने 87 रनों की शानदार पारी खेलकर महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया है. हालांकि, शेफाली फाइनल में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड हासिल नहीं कर पाईं. फाइनल में शतक से चूकीं शेफाली भारतीय टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 78 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।