‘बॉक्स ऑफिस डर में नहीं, दहशत में है…’, ब्लॉकबस्टर होगी ‘किंग’! शाहरुख खान की पहली झलक देख फैंस का दावा
November 2, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
'बॉक्स ऑफिस डर में नहीं, दहशत में है…', ब्लॉकबस्टर होगी 'किंग'! शाहरुख खान की पहली झलक देख फैंस का दावा
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का आज बर्थडे है. सुपरस्टार आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो गया है. 'किंग' के अनाउंसमेंट वीडियो में शाहरुख खान का जबरदस्त लुक देखने को मिला है. वहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी फैंस का दिल जीत रहा है. 'किंग' से छोटा सा वीडियो देखने के बाद ही फैंस अभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. 'किंग' के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग से होती है. वो कहते हैं- 'कितने खून किए याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं… बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह… हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम…' 'किंग' का वीडियो देख खड़े हुए फैंस के रोंगटे'किंग' से सामने फर्स्ट वीडियो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
