एनशॉर्ट्स
IND-W vs SA-W Final Live Score: नवी मुंबई में शुरू हो गई तेज बारिश, पहले से थी खराब आउटफील्ड; अब समय पर नहीं शुरू होगा फाइनल
आज 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई में खिताबी मैच खेला जाएगा. नवी मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमें अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप के खिताब के लिए भिड़ेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज़ किया था. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में बतौर फेवरेट उतरेगी. कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम? आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच बारिश से प्रभावित रह सकता है. मैच में बारिश कई बार दखल दे सकती है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय बारिश आने की संभावना है. मौसम का अपडेट देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार शाम 4-7 बजे के बीच 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश का अनुमान है. शाम के समय तापमान गिरकर
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।