एनशॉर्ट्स
शाहरुख खान के 60वें बर्थडे का जश्न, करण जौहर ने शेयर की इनसाइड पिक, किंग खान को किस करती दिखीं फराह खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर एक्टर को विश करने के लिए भीड़ इकट्ठा हुई. हालांकि, इस बार शाहरुख खान ने मुंबई में नहीं अलीबाग में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. दरअसल, शाहरुख खान के बंगले मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है. इसीलिए शाहरुख ने अलीबाग वाले फार्महाउस पर बर्थडे का सेलिब्रेशन रखा. करण जौहर ने रानी मुखर्जी संग शेयर की फोटोजइस पार्टी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए. अब इस पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आने लगी हैं. करण जौहर ने आधी रात को एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में वो रानी मुखर्जी संग सेल्फी ले रहे हैं. इस पार्टी में अनन्या पांडे भी शामिल हुईं. वो करण के फोटो में दिख रही हैं. करण को व्हाइट शर्ट में देखा जा सकता है. वहीं रानी को ग्रीन कलर के आउटफिट में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।