एनशॉर्ट्स
'41 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ', 1984 सिख नरसंहार के पीड़ितों ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
1984 सिख नरसंहार को 41 साल बीत चुके हैं, लेकिन सिख समुदाय उस घटना को अभी तक नहीं भूल पाया है. इसकी वजह उन्होंने इस मामले में न्याय न मिलना बताया है. सिख समुदाय ने शनिवार (01 नवंबर, 2025) को इस घटना को याद करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. 1984 के सिख नरसंहार में शहीद हुए सिखों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और पीड़ित परिवारों ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित 'सच दी दीवार' पर मोमबत्तियां जलाई. दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति प्रमुख हरमीत सिंह कालका ने कहा कि सिख लोग चार दशक से 1984 की लड़ाई लड़ रहे हैं. कांग्रेस को अब नहीं मिलेगी माफी उन्होंने कहा कि दंगे में सिखों को जिंदा जला दिया गया. उनको याद करने के लिए हर साल यह प्रोग्राम हम यहां रखते हैं. जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक ये लड़ाई चलती रहेगी. इस पूरे केस को
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।