एनशॉर्ट्स
टीम इंडिया को अगर जीतना है पहला ODI वर्ल्ड कप, दूर करनी होंगी ये 3 कमियां; फिर चैंपियन बनना तय
2 नवंबर 2025, यह तारीख भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख सकती है. इसी दिन महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगी. विजेता कोई भी बने, लेकिन इस बार महिला वनडे क्रिकेट को एक नया चैंपियन मिलने वाला है, क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है. दोनों टीम जबरदस्त लय में हैं. ऐसे में फाइनल से पहले जान लीजिए उन 3 कमियों के बारे में, जिन्हें टीम इंडिया ने दूर कर लिया तो उसका चैंपियन बनना लगभग तय हो जाएगा. 1. शेफाली वर्मा को चलना होगा सेमीफाइनल मैच से पूर्व स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल ओपनिंग कर रही थीं. दुर्भाग्यवश प्रतिका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शेफाली वर्मा को लाया गया है. वर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्हें प्रतिका रावल की भरपाई करनी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।