PAK vs SA: रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बने बाबर आजम, रच दिया इतिहास

एनशॉर्ट्स
PAK vs SA: रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बने बाबर आजम, रच दिया इतिहास
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. तीसरा टी20 निर्णायक होगा. दूसरे मैच में बाबर आजम ने नाबाद 11 रन बनाए, इस छोटी पारी में उन्होंने रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 110 रनों पर ढेर हो गई थी. फहीम अशरफ ने सर्वाधिक 4 और सलमान मिर्जा ने 3 विकेट लिए, 2 विकेट नसीम शाह ने चटकाए. साउथ अफ्रीका के टॉप आर्डर और मिडिल आर्डर बल्लेबाज, सब फ्लॉप रहे. क्विंटन डिकॉक 7, रेजा हेंड्रिक्स 0, टोनी डी जोरजी 7, मैथ्यू ब्रीत्ज़के 5 रन बनाकर आउट हुए, कप्तान डोनोवल फेरीरा भी 15 ही रन बना पाए. बाबर आजम ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड लक्ष्य

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

Listen:

↓ Download Audio