एनशॉर्ट्स
दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी को भारतीय मूल के CEO ने लगाया चूना, 50 करोड़ डॉलर के फ्रॉड का आरोप
दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी ब्लैकरॉक को एक भारतीय कारोबारी ने करीब 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4,200 करोड़ रुपये) का चूना लगा दिया. अमेरिका की ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस के सीईओ बंकिम ब्रह्मभट्ट पर फ्रॉड करने के आरोप लगे हैं. वे अपनी कंपनियों के जरिए फर्जी बिल बनाकर लोन हासिल करते रहे. ब्लैकरॉक की प्राइवेट क्रेडिट यूनिट HPS इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स अब वापस पैसे वसूलने की कोशिश में जुटी है. इंडिया-मॉरीशस के अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए फंड वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मभट्ट की कंपनियों को साल 2020 से इस शर्त पर कर्ज देना शुरू किया था कि ग्राहकों से मिलने वाले बकाया रकम को गिरवी रखा जाएगा. बाद में जांच किया गया तो उसमें ये बिल पूरी तरह झूठे पाए गए. जांच में खुलासा हुआ कि लोन का अमाउंट इंडिया और मॉरीशस के ऑफशोर अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए गए. प्लानिंग के तहत फ्रॉड करने के आरोप ब्लैकरॉक
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।