एनशॉर्ट्स
IND vs AUS T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज इतने रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराश किया. अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया. अभिषेक ने 68 रनों की पारी खेली, इसमें उन्होंने विराट कोहली का एक टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया. मैच की बात करें तो मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारत ने पॉवरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे, सूर्यकुमार यादव (1), शुभमन गिल (5), तिलक वर्मा (0) और संजू सैमसन (2) फ्लॉप रहे. पांचवां विकेट 49 के स्कोर पर गिरा, इसके बाद हर्षित और अभिषेक शर्मा के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई. इस जोड़ी के टूटने के बाद फिर भारत की पारी बिखर गई और पूरी टीम 125 रनों पर सिमट गई. अभिषेक शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड अभी तक टी20 इंटरनेशनल की पहली 25 पारियों में सबसे ज्यादा रन
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।