एनशॉर्ट्स
China Richest Person: गरीबी की वजह से छोड़ी पढ़ाई, मजदूरी भी की, अब हैं चीन के सबसे अमीर शख्स, जानें अंबानी-अडानी के मुकाबले कितनी संपत्ति?
हुरुन रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है. इस संबंध में 29 अक्टूबर को चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट निकाली गई है. रिपोर्ट ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा. नोंगफू स्प्रिंग कंपनी के संस्थापक झोंग शानशान को लगातार चौथे साल चीन का सबसे अमीर व्यक्ति होने का तमगा हासिल हुआ है. झोंग शानशान की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं लगती है, जिसमें एक्टर गरीबी से निकलकर सफलता की चोटी तक पहुंचता है. झोंग शानशान का जन्म 1954 में हांग्जो में हुआ था. उस समय चीन राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल से गुजर रहा था. उस टाइम चीन ग्रेट लीप फॉरवर्ड नामक अभियान के दौर में था, जिसका मकसद देश को तेजी से औद्योगिक ताकत बनाना था. गरीबी के कारण झोंग को कम उम्र में पढ़ाई छोड़नी पड़ी. उन्होंने कठीन दौर में एक मजदूर के रूप में काम किया. शिक्षा की दूसरी शुरुआत और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।