एनशॉर्ट्स
'खुद दंगाइयों के साथ खड़ी कांग्रेस', खरगे ने की RSS पर बैन लगाने की मांग तो भड़की बीजेपी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार (31 अक्टूबर 2025) को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर गड़बड़ियों के लिए यही संगठन जिम्मेदार है. उन्होंने यह भी कहा कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं. आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए: खरगे उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मेरा व्यक्तिगत विचार है कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ को सच में बदलने में माहिर हैं. उन्होंने कहा कि पटेल ने भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा के लिए आरएसएस को प्रतिबंधित किया था. 'नेहरू और पटेल के बहुत अच्छे रिश्ते थे' खरगे ने कहा, ‘‘आप (बीजेपी) हर चीज के लिए कांग्रेस को दोष देते हैं तो अपनी करतूत को भी देख लीजिए. सच
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।