एनशॉर्ट्स
जेमिमा रोड्रिग्स ने रचा इतिहास, मैच के बाद चर्चा में आया पुराना जिमखाना विवाद, जानिए क्या है
भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स मैच के बाद अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस बयान के बाद एक पुराने विवाद ने जोर पकड़ लिया है. आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जेमिमा ने 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई. यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आस्था को लेकर एक बात कही. जेमिमा का बयान जेमिमा की इस पारी ने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया है. वह वर्ल्ड कप नॉकआउट में रनचेज के दौरान शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी (मेंस और विमेंस दोनों में) बन गईं. मैच के बाद जब वह पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पहुंचीं, तो उन्होंने अपने भरोसे और आस्था की बात कही. उन्होंने कहा, "अंत में मैं बस बाइबल की वो
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।