एनशॉर्ट्स
9 साल से चल रहा था सीक्रेट अफेयर? भारत से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर ने इस्लाम कबूलकर रचाया निकाह, सामने आया Video
भारत से गुरु पर्व के मौके पर पाकिस्तान गई पंजाब की महिला सरबजीत कौर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने दोनों देशों में चिंता बढ़ा दी है. वीडियो में सरबजीत कौर खुद को ‘नूर’ बताते हुए इस्लाम अपनाने और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह करने का दावा करती दिखाई दे रही है. क्लिप में सरबजीत कहती है कि वह नासिर को पिछले नौ सालों से जानती है और अपनी इच्छा से उससे शादी कर रही है. वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि महिला ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया है. 52 साल सरबजीत कौर का पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है और उसके दो बेटे हैं. एक दिन पहले उसका निकाहनामा भी वायरल हुआ था, जिसमें उसका नया नाम ‘नूर’ दर्ज होने की बात सामने आई थी. इस पूरे मामले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।