एनशॉर्ट्स
8 छक्के और 10 चौके, ईशान किशन ने जड़ा तूफानी शतक; सिर्फ 50 गेंद में खेली 113 रनों की पारी
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा है. रविवार को ईशान किशन ने दमदार शतकीय पारी खेली. सिर्फ 50 गेंद में 113 रन बनाकर ईशान ने टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दी है. ईशान किशन भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. ईशान ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ शतक जड़ा. झारखंड के लिए खेलते हुए ईशान ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. त्रिपुरा ने पहले खेलने के बाद 182 रन बनाए थे. जवाब में झारखंड ने ईशान किशन के मैच विनिंग शतक की बदौलत 15 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की. ईशान किशन ने अपनी इस पारी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया है, जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।