78 साल पुरानी दोस्ती होगी और मजबूत, कई मायनों में खास पुतिन का दौरा, मीटिंग से लेकर डिफेंस डील तक जानें सबकुछ
December 4, 2025 | by Vanshika

एनशॉर्ट्स
78 साल पुरानी दोस्ती होगी और मजबूत, कई मायनों में खास पुतिन का दौरा, मीटिंग से लेकर डिफेंस डील तक जानें सबकुछ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा के तहत गुरुवार (4 दिसंबर 2025) को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्मान में उसी दिन एक डिनर की मेजबानी करेंगे. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुतिन 4 दिसंबर की शाम 6:40 बजे दिल्ली में लैंड करेंगे. एयरपोर्ट से निकलते ही वो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पीएम से मीटिंग के बाद पुतिन ITC मौर्या होटल पहुंचेंगे और रात को यहीं विश्राम करेंगे. 78 साल पुरानी दोस्ती होगी और मजबूत भारत और रूस ने 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे. तब से लेकर आज तक भारत किसी भी संकट में होता है तो रूस एक मित्र राष्ट्र होने के नाते मजबूती के साथ खड़ा रहा है. पुतिन की इस यात्रा से भारत और रूस की दशकों पुरानी दोस्ती में एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।
Listen:
RELATED POSTS
View all
