एनशॉर्ट्स
71 साल की रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर? जानें सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा हमेशा से अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतती आई हैं. चाहे फिल्में हों, पेज थ्री पार्टी हो या फिर कोई इवेंट, रेखा की मौजूदगी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है. उनकी बढ़ती उम्र उनके चेहरे की चमक को अब भी फीका नहीं कर पाई है. रेखा ने अपनी ख़ूबसूरती का राज कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में खोला. शो के वीडियो में रेखा कहती हुई नजर आ रही हैं, ''मुझे सब चीजों से प्यार है. मुझे अपने काम से प्यार है. मुझे अपने दोस्तों से प्यार है. मुझे दुनिया से प्यार है और मुझे नेचर से प्यार है. मुझे हर एक चीज से प्यार है, लेकिन सबसे जरूरी चीज है अपने आप से प्यार करना. मुझे खुद से प्यार है.'' शो का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. View this post
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।