एनशॉर्ट्स
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने लंबे और शानदार फिल्मी सफर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर किरदारों तक हर भूमिका में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज अनुपम खेर 71 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने लाइफ और करियर को लेकर कई बातें कही है. 71 साल में इंटरवल तक पहुंचे अनुपम खेर अनुपम खेर ने कहा, 'आज मेरा 71वां जन्मदिन है. लगता ही नहीं हैं कि मैंने अपने जिंदगी के इतने साल निकाल दिए हैं. 71 सालों में मुझे सिनेमा में 42 साल हो गए है और इनमें मैंने 550 फिल्में की है. तब भी मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अभी शुरुआत की है. 71 सालों में मैं अभी इंटरवल तक पहुंचा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।