एनशॉर्ट्स
6,6,6,6,6,6,6,6…सिर्फ 11 गेंद में जड़ दिया अर्धशतक; एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह सब रह गए पीछे
Fastest Fifty In Domestic Cricket: भारत के एक खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे आज तक कभी कोई प्लेयर नहीं कर पाया है. अरुणाचल प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे आकाश चौधरी ने मेघालय के खिलाफ मैच में तूफानी अर्धशतक ठोका. इस बल्लेबाज ने आखिरी में बल्लेबाजी के लिए आकर 11 गेंदों में हाफ-सेंचुरी पूरी की, जिसमें इस बल्लेबाज ने 8 छक्के लगाए. इसी के साथ आकाश चौधरी का नाम भारतीय डॉमेस्टिक क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया है. 11 गेंदों में तूफानी हाफ-सेंचुरी अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी आकाश चौधरी छठवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए. आकाश ने 14 गेंद में 50 रन नाबाद पारी खेली, लेकिन इस बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों में ही पूरा कर लिया था. आकाश से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड वेन व्हाइट के नाम था. आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।