Sports
6,6,6,6,6…, जैकब बैथेल ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
Jacob Bethell Fastest Fifty: 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में जैकब बैथेल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मात्र 19 गेंदों में पचास रन पूरे किए. यह इस वर्ल्ड कप में उनका दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने नेपाल के विरुद्ध 55 रनों की पारी खेली थी. साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी (इंग्लैंड के लिए) जैकब बैथेल ने 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. यह इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज वर्ल्ड कप फिफ्टी का रिकॉर्ड विल जैक्स के नाम था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में इटली के खिलाफ 21 गेंदों में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।