Newz Quest

6 गेंद 28 रन, रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, युवराज का रिकॉर्ड अभी दूर

February 13, 2026 | by Parashar

6-aayaa-28-aa-aayaaa-aaay
6 गेंद 28 रन, रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, युवराज का रिकॉर्ड अभी दूर
एनशॉर्ट्स
6 गेंद 28 रन, रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, युवराज का रिकॉर्ड अभी दूर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ऐसी पारी खेली, जिसने मैच का रुख शुरुआती ओवरों में ही तय कर दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अंततः 24 गेंदों पर 61 रन बनाकर लौटे. 250 के ऊपर के स्ट्राइक रेट   से खेलते हुए उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़ दिए. इस विस्फोटक पारी के दम पर ईशान के एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है. एक ओवर में बरसे 28 रन पावरप्ले का आखिरी ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. नामीबिया के गेंदबाज जेजे स्मिथ के उस ओवर में पहली गेंद डॉट रही, लेकिन उसके बाद ईशान ने गियर बदल दिया. अगली चार गेंदों पर ईशान ने लगातार चार छक्के और अंतिम गेंद पर चौका जड़कर कुल 28 रन बना दिए.

तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

RELATED POSTS

View all

view all
Translate »
Verified by MonsterInsights