एनशॉर्ट्स
5 साल से सोनू सूद से मिलने का इंतजार कर रहा उनका डाई-हार्ड फैन, एक्टर ने किया जल्द मिलने का वादा
फिल्म ‘फतेह’ के डायरेक्टर और एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया और बॉलीवुड सिनेमा की दुनिया का एक जाना-माना और बेहद सम्मानित चेहरा हैं. एक्टर अपनी फिल्मों से ज्यादा उन सामाजिक कार्यों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, जिनसे उन्होंने लाखों लोगों की ज़िंदगी में बदलाव लाया है. इसलिए जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. अब एक्टर के एक चाहने वाले ने उनसे मिलने की अपनी पुरानी इच्छा भी ज़ाहिर की है. यह फैन पिछले पाँच साल से सोनू सूद से मिलने का इंतज़ार कर रहा था और हर मौके पर उनसे मिलने की उम्मीद लगाए बैठा था. आखिरकार, जब यह बात सोनू तक पहुँची, तो उन्होंने भी अपने इस डाई-हार्ड फैन से मिलने का वादा कर दिया. पांच साल से मिलने की कर रहा है कोशिशसोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक शख्स बड़ी सी तस्वीर लिए दिख रहा है.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।