एनशॉर्ट्स
44 साल के इस बॉलीवुड हीरो ने की 3 शादी, 2 तलाक, जानिए उनके इश्कबाजी के किस्से
एक्टर करण सिंह ग्रोवर कल यानी 24 फरवरी को 44 साल के होने वाले हैं. उनका जन्म 1982 में नई दिल्ली में हुआ था. करण एक्टिंग से ज्यादा अपने अफेयर्स, शादी और इश्कबाजी के लिए फेमस रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि करन ने अपनी लाइफ में 3 शादियां की है. उनके 2 तलाक हो चुके हैं और अब वो अपनी तीसरी पत्नी बिपाशा बसु के साथ रहते हैं. करण सिंह की पहली शादीबता दें, करण सिंह ग्रोवर काफी आशिक मिजाज रहे हैं. उनका नाम डांस कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस के साथ जुड़ा. कहा जाता है कि कुबूल है की को-एक्ट्रेस सुरभि ज्योति से भी उन्हें प्यार हो गया था. उनका अफेयर टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ रहा. दोनों के प्यार की मंजिल शादी तक पहुंची. 2 दिसंबर 2008 को कपल ने शादी की. हालांकि, ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और 10 महीने बाद दोनों का तलाक हो गया.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।