एनशॉर्ट्स
419 रुपये से शुरू हुआ था अनु कपूर का सफर, इस नाटक ने बदल दी जिंदगी
बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर कल यानी 20 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं. अनु कपूर सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, निर्देशक, रेडियो जॉकी और टीवी के प्रेजेंटेटर भी है. 70 साल की उम्र में उन्होंने करीब 40 साल इस इंडस्ट्री में काम किया और अलग-अलग भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है. अब तक वह 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें जॉली एलएलबी, ड्रीम गर्ल, शौकीन, विक्की डोनर और धर्म संकट में जैसी शानदार फिल्में शामिल है. इन फिल्मों ने उन्हें सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का प्यार भी मिला है. 419 रुपये लेकर आए थे मुंबई अनु कपूर का जन्म एक साधारण परिवार में 20 फरवरी 1956 में भोपाल में हुआ था. एक्टिंग की दुनिया में अपना जादू बिखेरने वाले अनु कपूर एक्टर नहीं बनना चाहते थे. उनका सपना था कि वह आईएएस ऑफिसर बने, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।