एनशॉर्ट्स
4 साल बाद भारत में पुतिन, PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ खुद किया रिसीव; एक ही गाड़ी से हुए रवाना
चार साल बाद भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद रिसीव किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और गले मिले. पीएम मोदी के साथ एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार भी मौजूद रहे. पीएम मोदी और पुतिन एक गाड़ी में बैठकर 7LKM रवाना हुए. मोदी फॉर्च्यूनर कार में बायीं ओर और पुतिन दाहिनी ओर बैठे. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. रूस-यूक्रेन जंग के शुरू होने क बाद से पुतिन का यह पहला भारत दौरा है. उन्हें रिसीव करने सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. प्रधानमंत्री आज उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे. पुतिन भारत में अगले तीस घंटे तक रहेंगे. उनके भारत पहुंचने से पहले ही रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं. इनमें उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।