Sports
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट
Suryakumar Yadav On Varun Chakravarthy: वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 4 ओवर में 64 रन खर्चे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतने महंगे स्पेल के बाद चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में रखा जाएगा या फिर उनकी जगह किसी दूसरे स्पिनर को लाया जाएगा? इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया. बता दें कि भारत के पास वरुण चक्रवर्ती के अलावा प्लेइंग 11 में दूसरा ऑप्शन चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का है. कुलदीप इस विश्व कप में एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1 विकेट चटकाया था. लेकिन कुलदीप पर विचार करने से पहले आइए जानते हैं कि कप्तान सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती पर क्या कहा. वरुण चक्रवर्ती पर क्या बोले सूर्यकुमार
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।