एनशॉर्ट्स
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस… केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है. राहुल ने चुनाव से पहले तिरुवनंतपुरम में पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की है. कांग्रेस की ओर से जारी इन ऐलानों में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाओं पर जोर दिया गया है. राहुल गांधी का कहना है कि इन गारंटियों का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना, परिवारों को आर्थिक राहत देना और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है. महिलाओं के लिए बड़ा पैकेज घोषणाओं के तहत महिलाओं को केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग देने और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. सामाजिक पेंशन बढ़ाकर 3,000 की जाएगी कमजोर और वंचित वर्गों के लिए दी
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।