एनशॉर्ट्स
30 नवंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख और समय
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने भारत दौरे पर आई है. मेहमान टीम ने कोलकाता में जीत के साथ भारत दौरे का आगाज किया था. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इसके बाद 30 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीम का एलान कर दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के कप्तान होंगे. वहीं टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीकी टीम को लीड करेंगे. शुभमन गिल (चोटिल), श्रेयस अय्यर (चोटिल), जसप्रीत बुमराह (रेस्ट), मोहम्मद सिराज (रेस्ट) और अक्षर पटेल (रेस्ट) जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. वहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. जानें
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।