एनशॉर्ट्स
'3 बच्चों की मां, अपना दिन बर्तन धोने…." अमेरिका के उपराष्ट्रपति की पत्नी ने शादी में तनाव की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का जवाब सुर्खियों में बना हुआ है. उन्होंने ऑनलाइन गॉसिप का जवाब दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें उनके हाथ में अंगूठी नहीं थी. तस्वीरें इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं हैं. इस पर अलग-अलग थ्योरी देखने को मिली. कुछ लोगों ने इसे मैरिड लाइफ में तनाव माना, तो दूसरों ने मजाक में कहा कि उपराष्ट्रपति शायद आज रात सोफे पर सोएंगे. अब उषा वेंस के प्रवक्ता का बयान आया है, इसमें उन्होंने बताया, "तीन बच्चों की मां उषा अपना दिन बहुत सारे बर्तन धोने और बहुत सारे बच्चों को नहलाने और कभी-कभी अपनी अंगूठी भूल जाने में बीताती हैं." कैसे शुरु हुईं शादी में तनाव की अफवाहेंदरअसल, जब तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फैलीं, तो कपल को लेकर अलग-अलग थ्योरी आने लगी. यह फोटो 19 नवंबर को नॉर्थ कैरोलिना के कैंप में लेजेयून
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।