एनशॉर्ट्स
'3 इडियट्स' के सीक्वल का टाइटल होगा '4 इडियट्स'! आमिर खान की फिल्म के लिए चौथा एक्टर तलाश रहे मेकर्स
आमिर खान की क्लासिक कल्ट कॉमेडी फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल कंफर्म हो गया है. एक बार फिर आमिर खान और राजकुमार हिरानी मिलकर सीक्वल पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं. 2026 में '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम शुरू होगा और इससे पहले सीक्वल के टेंपरेरी टाइटल से पर्दा उठ गया है. इसके साथ ही ये भी खबर आई है कि '3 इडियट्स' के सीक्वल में एक और नए लीड एक्टर की एंट्री हो सकती है. पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा है- 'फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसका टेंपरेरी टाइटल 4 इडियट्स है. हालांकि ये टाइटल अभी बदला जा सकता है, मेकर्स इस मशहूर फ्रेंचाइजी को इसकी ओरिजिनल तिकड़ी से आगे बढ़ाने के लिए एक सुपरस्टार की तलाश में हैं. मेकर्स चौथे इडियट की तलाश कर रहे हैं, जो कोई सुपरस्टार भी हो सकता है.' 'चौथे लीड किरदार को शामिल…''3 इडियट्स' के सीक्वल
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।