2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल वो 5 भारतीय खिलाड़ी, जो 2021 में भी खेल चुके हैं, जानिए रिकॉर्ड

एनशॉर्ट्स
2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल वो 5 भारतीय खिलाड़ी, जो 2021 में भी खेल चुके हैं, जानिए रिकॉर्ड
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है. टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम में कई नए चेहरे शामिल हैं, लेकिन खास बात यह है कि पांच ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो 2021 में यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं. उस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. अब यही खिलाड़ी नए रोल और बदले हालात में एक बार फिर विश्व कप खेलने उतरेंगे. ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड में शामिल थे. हालांकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट सिर्फ एक ही मैच खेला. उस मैच में वह सिर्फ 4 रन बना सके थे.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

