
एनशॉर्ट्स
'धुरंधर 2 जब आएगी तो क्या होगा…', 'धुरंधर' का धमाका देख बोले फिल्म क्रिटिक, फैंस बोले- '2000 करोड़ कमाएगी'
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. 24 दिन बाद भी फिल्म डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है और बाकी सभी फिल्मों को मात दे रही है. इस बीच फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'धुरंधर' की तारीफ की है. तरण आदर्श का कहना है कि फिल्म उम्मीद से ज्यादा कमाने वाली है और जब पहले पार्ट का ये हाल है, तो इसके सीक्वल का क्या होगा. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तरण आदर्श ने कहा- 'जिस तरह से धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है, जिस तरह से वो बिजनेस कर रही है. मैं कहूंगा कि बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी आई है औ ऐसा तूफान बहुत कम देखने को मिलता है. धुरंधर एक बेहतरीन फिल्म है और मैं तो ये सोच रहा हूं किया धुरंधर 2 जब आएगी तो क्या होगा. सोचिए आप कि क्या
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।













