Month: November 2025

  • ''चाहता हूँ वो ईसाई बन जाए', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर बवाल

    एनशॉर्ट्स
    ''चाहता हूँ वो ईसाई बन जाए', अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर बवाल
    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए बयान से विवादों में हैं. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि उनकी हिंदू पत्नी एक दिन ईसाई धर्म अपना लेंगी. एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा, 'मैं ईमानदारी से यह चाहता हूं, क्योंकि मैं ईसाई धर्म में विश्वास करता हूं और मुझे उम्मीद है कि अंततः मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह देखेगी.'

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • एक क्लिक में पढ़ें 1 नवंबर, शनिवार की अहम खबरें

    एनशॉर्ट्स
    एक क्लिक में पढ़ें 1 नवंबर, शनिवार की अहम खबरें
    देश, दुनिया, राज्य, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ? पल-पल की बड़ी जानकारी के लिए पढ़ें 1 नवंबर, शनिवार की खबरों का लाइव अपडेशन…

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • ‘हिंदू धर्म नहीं छोड़ेंगी ऊषा, ईसाई बनने का कोई इरादा नहीं’, विवाद के बाद बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

    एनशॉर्ट्स
    ‘हिंदू धर्म नहीं छोड़ेंगी ऊषा, ईसाई बनने का कोई इरादा नहीं’, विवाद के बाद बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को अपनी पत्नी ऊषा वेंस के धर्म परिवर्तन को लेकर दिए बयान के बाद स्पष्टीकरण दिया है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ऊषा का ईसाई धर्म अपनाने का कोई इरादा नहीं है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति की ओर से यह स्पष्टीकरण उस घटना के दो दिनों के बाद आया है, जब जेडी वेंस ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी भावना व्यक्त की थी कि उनकी हिंदू पत्नी ऊषा एक दिन ईसाई धर्म को अपना लेंगी. उपराष्ट्रपति ने एक्स पर साझा की प्रतिक्रिया जेडी वेंस ने इस संबंध में शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में जेडी वेंस ने कहा, ‘वह ईसाई नहीं हैं और उनका धर्म परिवर्तन करने की कोई इरादा भी नहीं है, लेकिन जैसे कई लोग अंतरधार्मिक विवाह या संबंध में रहते हैं, मैं भी आशा करता हूं कि

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • ट्रंप के अचानक न्यूक्लियर हथियारों को टेस्ट करने के आदेश ने चौंकाया, दुनिया पर छाया कोल्ड वॉर का साया

    एनशॉर्ट्स
    ट्रंप के अचानक न्यूक्लियर हथियारों को टेस्ट करने के आदेश ने चौंकाया, दुनिया पर छाया कोल्ड वॉर का साया
    दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (30 अक्तूबर 2025) को पेंटागन को परमाणु हथियारों के परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया. ट्रंप के अनुसार ये कदम इसलिए उठाया गया ताकि अमेरिका रूस और चीन से पीछे न रह जाए. ट्रंप ने कहा कि इसमें दो तीन साल लग जाएंगे लेकिन अब उन्हें इसकी जरूरत लग रही है. रूस ने हाल ही में पोसाइडन का परीक्षण किया अमेरिका ने अंतिम परमाणु परीक्षण 1992 में, चीन ने 1996 में और रूस के पूर्ववर्ती सोवियत संघ ने 1990 में किया गया था. कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की ओर से जारी रिपोर्ट में दावा किया गया कि 1998 के बाद से सिर्फ उत्तर कोरिया ने ही 2017 में परमाणु परीक्षण किया है. परमाणु हथियारों पर ताजा मसला तब उठा है जब कुछ दिन पहले रूस ने दावा किया था कि उसने न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर टॉरपीडो पोसाइडन

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • कब होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया अगला टी20 मैच? कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां जान लीजिए सबकुछ

    एनशॉर्ट्स
    कब होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया अगला टी20 मैच? कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां जान लीजिए सबकुछ
    मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दोनों टीमों का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, इसलिए 2 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आगे है। चूंकि सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाने हैं, इसलिए यह 2-2 से बराबरी पर भी समाप्त हो गई है. सीरीज जीतने या ड्रॉ की ओर बढ़ने के लिए भारत को तीसरा टी20 मैच जीतना होगा. यहां जानिए दोनों टीमों का तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. कब और कहां खेला जाएगा तीसरा टी20? भारत और ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा. टीम इंडिया को सीरीज जीतने की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. होबार्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • IND vs AUS: गौतम गंभीर पर बुरी तरह भड़के रविचंद्रन अश्विन, दूसरे टी20 के बाद जमकर लताड़ा; जानें क्या है वजह

    एनशॉर्ट्स
    IND vs AUS: गौतम गंभीर पर बुरी तरह भड़के रविचंद्रन अश्विन, दूसरे टी20 के बाद जमकर लताड़ा; जानें क्या है वजह
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में एक अतिरिक्त बल्लेबाजी ऑप्शन के कारण हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में जगह बन रही है, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप की अंतिम एकादश में जगह नहीं बन पा रही. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने भी सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि बुमराह के साथ उन्हें (अर्शदीप) होना चाहिए. वह टीम मैनेजमेंट पर भड़के हुए नजर आए. यूट्यूब चैनल पर 'ऐश की बात' शो में अश्विन से बात कर रहे पत्रकार ने पूछा कि, "मेलबर्न में अर्शदीप को बाहर रखना, कितना मुश्किल है? क्योंकि इसको लेकर बहस चल रही है. इस पर अश्विन ने कहा, "इस सवाल के बारे में जवाब दे देकर मैं थक गया हूं. जब आप अर्शदीप सिंह की बात करते हो तो सवाल आता है कि वह किसकी जगह खेल सकता है. वो सिर्फ एक बंदे को रिप्लेस कर सकता है, वो है हर्षित राणा. लेकिन समस्या ये हैं कि

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • ORS नाम से भ्रामक पेय बेचने वालों पर रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- ‘जनता की सेहत से मजाक नहीं’

    एनशॉर्ट्स
    ORS नाम से भ्रामक पेय बेचने वालों पर रोक बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- 'जनता की सेहत से मजाक नहीं'
    दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि ORS नाम से बेचे जा रहे पेय पदार्थ जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं और इस पर लगी रोक जारी रहेगी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आदेश में कोई दखल नहीं देगी, क्योंकि यह मामला सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में आदेश जारी कर कहा था कि किसी भी कंपनी को अपने ड्रिंक या एनर्जी बेवरेज में ORS शब्द का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है, जब तक वह उत्पाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानकों के मुताबिक असली ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन न हो. FSSAI ने इसे भ्रामक और कानून का उल्लंघन बताया था. FSSAI के आदेश का कंपनी ने किया कोर्ट में विरोध  दरअसल यह मामला डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के उत्पाद Rebalanz VITORS से जुड़ा है. कंपनी ने FSSAI के

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • बेंगलुरु: 7 ट्रांसजेंडर महिलाओं पर सामूहिक उत्पीड़न और सिर मुंडवाने का आरोप

    एनशॉर्ट्स
    बेंगलुरु: 7 ट्रांसजेंडर महिलाओं पर सामूहिक उत्पीड़न और सिर मुंडवाने का आरोप
    बेंगलुरु पुलिस ने सात ट्रांसजेंडर महिलाओं के खिलाफ अपने ही समुदाय की एक सदस्य से मारपीट, जबरन बंदी बनाने और सिर मुंडवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह मामला तब सामने आया, जब 24 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे विराट नगर स्थित एक घर में जबरन कैद कर पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया.  इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता का मुंडा हुआ सिर और उस पर हो रहे हमले के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. FIR के अनुसार, पीड़िता पिछले पांच महीने से चैतरा नामक ट्रांसजेंडर महिला के घर में रह रही थी और भीख मांगकर अपना गुजारा कर रही थी. उसने बताया कि 29 अक्टूबर को वह केआर पुरम काम के लिए गई थी और रात में एक अन्य ट्रांसजेंडर के घर रुक गई. हेयर रिमूवल क्रीम से मुंडा सिर अगले दिन 30

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio

  • जब काशी की गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हो गए शाकाहारी!

    एनशॉर्ट्स
    जब काशी की गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हो गए शाकाहारी!
    31 अक्टूबर को देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने वाराणसी में 60 करोड़ की लागत से तैयार हुए श्री काशी नट्टुकोट्टई नागरा सतरम मैनेजिंग सोसाइटी का शुभारंभ किया, इस 10 मंजिला इमारत में 140 कमरे हैं. जहां श्रद्धालु पर्यटकों को ठहरने की शानदार सुविधा मिल सकेगी. इसके अलावा देश के उपराष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से काशी और तमिल के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के बारे में भी चर्चा किया गया. लेकिन इन सब के बीच उपराष्ट्रपति की तरफ से अपने आप को शाकाहारी होने को लेकर दिया गया बयान सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने वाराणसी और तमिलनाडु के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन पर अपने संबोधन के दौरान खास जोर दिया. उन्होंने अपने पूर्व काशी यात्रा को याद करते हुए कहा कि 25 सालों में काशी के बदलाव को हमने देखा

    तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।

    Listen:

    ↓ Download Audio