एनशॉर्ट्स
2025 Vs 2020: RJD को भयंकर नुकसान, JDU को 100% सीटों का फायदा, जानें बिहार चुनाव का पूरा लेखा-जोखा
बिहार विधानसभा चुनाव में एक ओर एनडीए की प्रचंड जीत हुई है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन को तगड़ा नुकसान. इस बार जहां नीतीश की जदयू को 100 फीसदी सीटों का फायदा हुआ है तो वहीं तेजस्वी के नेतृत्व में राजद की ऐतिहासिक हार हुई है. ऐसे में ये समझना जरूरी हो जाता है कि महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस घोषित तेजस्वी के नेतृत्व में राजद की इतनी दुर्गित कैसे हुई और उम्मीदों से परे नीतीश की जदयू इतनी सीटें कैसे जीत गई. राजद की बात करें तो इस बार हार की एक प्रमुख वजह 52 यादव उम्मीदवारों को टिकट देना साबित हुआ. यह फैसला न केवल जातिवादी छवि को मजबूत कर गया, बल्कि गैर-यादव वोट बैंक को पार्टी से दूर कर दिया. बिहार में यादवों की 14 फीसदी आबादी है, जो आरजेडी का कोर वोट बैंक है, लेकिन 52 यादवों को टिकट देने से जनता को कहीं न
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।