एनशॉर्ट्स
20 साल बाद परिवार से मिली मां, अपनाने के लिए बेटों ने रख दी 'शर्त', महिला की दर्दभरी दास्तां भावुक कर देगी
करीब 20 साल पहले एक बुजुर्ग महिला घर से लापता हो गई थी, वह दक्षिण कोलकाता के एक शेल्टर होम में रहकर गुजर-बसर कर रही थी लेकिन अब इसे किस्मत कहें या बदकिस्मती. महिला परिवार से मिलने के बाद भी 'धर्म' के चलते अपनों की नहीं हो पाई. क्या है पूरा मामला? दरअसल, बुजुर्ग महिला करीब 20 साल बाद झारखंड के एक गांव में अपनी फैमिली से मिल जाती है, लेकिन उसके अपने ही बेटे उनको साथ रहने से इनकार कर देते हैं. बुजुर्ग महिला का धर्म इसके आड़े आ जाता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सुशीला मुर्मू पति की मौत के बाद लापता हो गई थी. परिवार का कहना है कि अगर वह हिंदू धर्म अपनाती है तो ही उसे घर में जगह मिलेगी. जिसे महिला ने नकार दिया. शेल्टर होम को मान लिया घर मुर्मू ने शादी से पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था.
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।