Sports
20 रन पर गिरे 3 विकेट, फिर मिलर और ब्रेविस का आया तूफान; दक्षिण अफ्रीका ने बना दिए 187 रन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 187/7 रन बोर्ड पर लगाए. टीम ने सिर्फ 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद टीम के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार पारियां खेलीं. मिलर ने 35 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. वहीं ब्रेविस ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रन स्कोर किए. दोनों ने चौथे विकेट लिए 97 (50 गेंद) रनों की साझेदारी की. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 अहम रन स्कोर किए. हालांकि इन तीनों के अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. इस
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।