एनशॉर्ट्स
'2 दिन तक बारिश', उत्तर प्रदेश-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब और दिल्ली तक, जानें कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण देश भर के मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी और ठंड बढ़ने का अलर्ट है. इसके अलावा अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंडदिल्ली एनसीआर में भी अब ठंड होने लगी है. अब लोग सड़कों पर स्वेटर और जैकेट में दिखने लगे हैं, क्योंकि अभी तक सिर्फ रात में ही ठंड हो रही थी. अब दिन के वक्त भी ठंडी हवाएं चलने के साथ ही लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. दिल्ली एनसीआर में
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।