एनशॉर्ट्स
19 साल की उम्र में ही जुटा लिए थे 12 करोड़ रुपए, एक्टर से बिजनेसमैन बने विवेक ओबेरॉय ने सुनाया अनोखा किस्सा
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'मस्ती 4' को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. इसी बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ जहां उन्होंने अपनी बिजनेस की जर्नी को लेकर बातें शेयर की. अभिनेता से बिजनेसमैन बने विवेक ओबेरॉय ने बताया कि महज 19 साल की उम्र में उन्होंने बिजनेस के लिए 12 करोड़ रुपए जोड़ लिए थे. यहां जानिए पूरी कहानी. बहुत ही कम उम्र से हैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंटपिंकविला संग बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर को लेकर कई बातें शेयर की. उन्होंने शेयर किया कि उन्होंने अपने पहले 1 करोड़ रुपए 16–17 साल तक कमा लिए थे और 19 साल की उम्र तक पहुंचते हुए बिजनेस में उन्होंने 12 करोड़ रुपए इकट्ठा कर लिए. इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'ये ट्रेडिंग से था और मुझे पता था कि इसे कैसे सेव करना है. ये कैश नहीं बल्कि स्टॉक वैल्यू था.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।