एनशॉर्ट्स
18 साल की बेटी का मां हैं महिमा चौधरी, करना चाहती हैं दूसरी शादी, बोलीं- सपोर्ट सिस्टम जरुरी होता है
एक्ट्रेस महिमा चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं. वो एक बेटी अर्याना चौधरी की मां हैं. महिमा की शादी बॉबी मुखर्जी के साथ हुई थी. लेकिन ये शादी चली नहीं. महिमा बॉबी से अलग हो गईं. अब महिमा ने दूसरी शादी को लेकर रिएक्ट किया है. दूसरी शादी करना चाहती हैं महिमा चौधरीNBT को दिए इंटरव्यू में महिमा ने दूसरी शादी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'मेरा तलाक अभी पेंडिंग है. लेकिन मैं दोबारा शादी को लेकर सोचती हूं. अब मैं दूसरी शादी के बारे में ज्यादा सोच रही हूं. मेरी फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी से मेरा लुक जब से वायरल हुआ है तब से लोग मेरी दूसरी शादी की उम्मीद कर रहे हैं. मैं हार नहीं मानती हूं. मैं शादी में विश्वास करती हूं. मुझे लगता है कि दो लोग मिलकर जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं. सपोर्ट सिस्टम जरुरी होता है.'
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।