एनशॉर्ट्स
16 छक्के, 8 चौके…, अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर ठोका शतक, लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेली. उन्होंने आज बंगाल के खिलाफ 52 गेंदों में 148 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 16 छक्के और 8 चौके जड़े. अभिषेक की कप्तानी पारी से पंजाब ने 20 ओवरों में 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए बंगाल 198 रन बना पाई. पंजाब ने इस मैच को 112 रनों के बड़े अंतर से जीता. हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था, इसके बाद उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया. जब अभिषेक ने शतक पूरा किया, तब तक उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के जड़े थे. शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी अधिक था. अभिषेक शर्मा आते ही बंगाल के गेंदबाजों पर बरस पड़े. अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी और युवा
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।