एनशॉर्ट्स
16 की उम्र में घर से भाग गए थे हर्षवर्धन राणे, वेटर का किया काम, अब जी रहे ऐसी जिंदगी
एक्टर हर्षवर्धन राणे को फिल्म एक दीवाने की दीवानियत और सनम तेरी कसम के लिए जाना जाता है. हर्षवर्धन राणे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया है. वो जब मुंबई आए थे तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे. हर्षवर्धन राणे का स्ट्रगल हर्षवर्धन राणे 16 साल की उम्र में घर से भाग गए थे. वो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते थे. इस बारे में IANS से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'घर से भागने के बाद…मैंने कई बार ये स्टोरी बताई है. लेकिन घर से भागने के बाद आपको सबसे पहले जो चीज चाहिए होती है वो है खाना. उसके लिए आपको पैसा चाहिए होता है और उसके लिए आपको सैलरी भी चाहिए होती है और उसके लिए आपको जॉब की जरुरत होती है. ये सबकुछ आसान नहीं था.' View this post on Instagram
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।