एनशॉर्ट्स
13 साल लगे, Joe Root ने अपने करियर में पहली बार किया ये कारनामा, दूसरे एशेज में शतक ठोक रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 40वां शतक (Joe Root 40th Century) लगा दिया है. ये पहली बार है जब रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टेस्ट शतक लगाया है. जो रूट अब इंग्लैंड के ऐसे आठवें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है. उनसे पहले एंड्रयू स्ट्रॉस और इयान बोथम समेत 7 क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं. 13 साल में पहली बार किया ऐसा जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रूट अब तक 7 अलग-अलग देशों में जाकर सेंचुरी लगा चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोई शतकीय पारी नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया में अब तक जो रूट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 89 रन का था, लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने शतक के
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।