एनशॉर्ट्स
121 पर गिरे थे 2 विकेट, फिर सूर्या-तिलक समेत सारे बल्लेबाज फ्लॉप; भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 167 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भारतीय टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 167 रन बना पाई है. भारतीय बल्लेबाजों ने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए. बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला, क्योंकि शिवम दुबे को नंबर-3 पर बैटिंग करते देखा गया. खासतौर पर नाथन एलिस और एडम जैम्पा भारतीय बैटिंग लाइन-अप पर कहर बनकर टूटे, दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. गिल और अभिषेक ने अच्छी शुरुआत दिलाई शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने 56 रनों की सलामी साझेदारी की, लेकिन अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 28 के स्कोर पर आउट हो गए. आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले शिवम दुबे तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए. दुबे ने 22 रन बनाए, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्ला घुमाते हुए बढ़िया शुरुआत की, 2
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।