Sports
0,0,0… पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र, सुनील गावस्कर ने 'फ्लॉप' से 'हिट' होने का बताया तरीका
Sunil Gavaskar On Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में तीन पारियां खेल चुके हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खुला है. तीनों ही मैचों में अभिषेक 'जीरो' पर आउट हुए हैं. अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक को गुरुमंत्र देते हुए बताया कि कैसे वह 'फ्लॉप' से 'हिट' तक पहुंच सकते हैं. सबसे पहले तो गावस्कर ने कहा कि उम्मीदें अभिषेक के लिए बोझ बन रही हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि अभिषेक को शुरुआत में बड़े शॉट्स की जगह अपनी पारी को बनाने का बारे में सोचना चाहिए. बता दें कि अभिषेक ने अब तक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैच खेल लिए हैं. तीनों ही मैचों में वह 0, 0, 0 पर आउट हुए. उम्मीदें बन रहीं बोझ स्टार स्पोर्ट्स पर बात
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।