एनशॉर्ट्स
0 रन 5 विकेट, 22 साल के भारतीय गेंदबाज का गजब कारनामा, धड़ाधड़ कर डाले 8 शिकार
भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में समय-समय पर अजब -गजब कारनामे होते रहते हैं. इस बार कमाल करने वाले क्रिकेटर अमित शुक्ला हैं, जिन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच की एक ही पारी में 8 विकेट लिए हैं. सर्विसेज के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज अमित शुक्ला ने 20 ओवरों में सिर्फ 27 रन देकर 8 बल्लेबाजों को आउट किया. अमित शुक्ला की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि अपने पहले ही स्पेल में उन्होंने 5 विकेट ले लिए थे. पांच बल्लेबाजों को आउट करने तक उनकी गेंदबाजी के खिलाफ कोई भी रन नहीं बना था. 22 वर्षीय अमित के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर है. एलीट ग्रुप सी के इस मैच में अमित शुक्ला ने 8 विकेट लिए, जिसकी बदौलत सर्विसेज ने हरियाणा की पहली को मात्र 11 रन पर ऑलआउट कर दिया. इससे पूर्व सर्विसेज ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे. अमित
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।