Health
हॉस्टल में सोते वक्त लड़कियों पर चूहों का हमला, 12 छात्राओं को काटा, खिड़कियों पर नहीं हैं शीशे
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में एक और गवर्नमेंट हॉस्टल में छात्रों को चूहों के काटने की घटना से हड़कंप मच गया है. एनटीआर जिले के ए.कोंडूर मंडल केंद्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में यह घटना हुई. बुधवार (11 फरवरी) की रात हॉस्टल में छात्राएं सो रही थीं, तभी खिड़कियों से अंदर आए चूहों ने उन पर हमला कर दिया. सातवीं क्लास में पढ़ने वाली कावूरी कलावती, मल्लादी श्यामला, चिमटा लक्ष्मीप्रसन्ना, वी. स्नेहा, एम. रजनी सहित कुल 12 लड़कियों को चूहों ने काटा. इस बात को बाहर न आने देने के लिए केजीबीवी अधिकारियों ने पहले इसे गुप्त रखने की कोशिश की. हालांकि, गुरुवार सुबह चूहों के काटने से पीड़ित लड़कियों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जिससे मामला सामने आया. जानकारी मिलने पर एमआरओ एन. अरविंद, एमपीडीओ बी. श्रीनिवास राव, जीसीडीओ विश्वभारती ने तुरंत कस्फूर्बा गांधी स्कूल, हॉस्टल का दौरा किया और
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।