एनशॉर्ट्स
हॉस्टल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 25 लोगों को लगी गोली, 11 की मौत; हैरान कर देगा मामला
दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. दक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस (एसएपीएस) ने इसकी पुष्टि की है कि शनिवार की सुबह प्रिटोरिया में हुई जानलेवा गोलीबारी में 11 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए. वारदात में 11 की मौत, इतने घायलशनिवार सुबह प्रिटोरिया के पश्चिम में एटेरिजविले के सॉल्सविले हॉस्टल में हुई इस गोलीबारी मामले में जानकारी देते हुए एसएपीएस ने कहा, "25 लोगों को गोली लगी, 11 की मौत की पुष्टि हुई, 14 लोग बच गए और सभी अस्पताल में भर्ती हैं. संदिग्धों की तलाशी में जुटी पुलिसदक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस ने तीन अनजान संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. मरने वालों में तीन नाबालिग हैं, जिनमें 3 और 12 साल के लड़के और 16 साल की लड़की शामिल है. बाकी मरने वाले वयस्क हैं." घटना सुबह 4:15 के आसपास हुईस्थानीय मीडिया
तकनीकी रूप से संवर्धित सामग्री, सार्वजनिक हित में उचित उपयोग के तहत प्रस्तुत।